Google Analytics —— Meta Pixel

मनरेगा बदलते ही बवाल! पायलट के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी आग, नेताम बोले–‘भ्रम फैलाना बंद करो’

VB-G RAM G : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा को VB-G RAM G (विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन के लिए गारंटी) में तब्दील करने के फैसले ने देशभर में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस इस फैसले का कड़ा विरोध कर रही है और इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े :- राजधानी रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव–2026

पायलट के दौरे से पहले ही राज्य के मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा,
“कांग्रेस विपक्ष में है, इसलिए बैठकें करना उनका अधिकार है, लेकिन वे इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जो सफल नहीं होगी। सचिन पायलट घूम-फिरकर चले जाएंगे, ईंधन कम पड़ा तो भरवाकर भी चले जाएंगे। (VB-G RAM G)

सचिन पायलट का रायपुर दौरा कार्यक्रम

  • जानकारी के अनुसार सचिन पायलट आज दोपहर 12.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 1 बजे: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक
  • दोपहर 2 बजे: नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा
  • इन बैठकों में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन’ की रणनीति पर मंथन होगा
  • शाम 5.55 बजे: रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना

VB-G RAM G पर सरकार की सफाई

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि VB-G RAM G योजना से मजदूर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। पहले मनरेगा के दायरे से बाहर रहे कई कार्यों को अब इसमें शामिल किया गया है। सरकार ठोस कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ रही है और यह योजना मजदूरों की आजीविका को और मजबूत करेगी।

धान खरीदी और कांग्रेस पर कटाक्ष

धान खरीदी को लेकर नेताम ने कहा कि इस सीजन में खरीदी सुव्यवस्थित ढंग से चल रही है। जहां भी समस्या आ रही है, वहां अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए हैं। 15 जनवरी तक सभी शिकायतों के निपटारे के आदेश दिए गए हैं। सरकार किसानों का पूरा धान खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का पर्यवेक्षक बनाए जाने पर भी नेताम ने तंज कसा। उन्होंने कहा,
“जहां-जहां उनके कदम पड़ते हैं, वहां कांग्रेस का सफाया हो जाता है… असम में भी यही होने वाला है। (VB-G RAM G)

Back to top button
error: Content is protected !!