Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 144 नए पदों की मिली स्वीकृति

New Primary Health Center: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट के प्रावधान अनुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई थी। घोषणा के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी, खड़गवां जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा, कोंडागांव विकासखंड के ग्राम गोलावंड, बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम मुरमा और कोरिया जिले के ग्राम सकरिया में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में होगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, चयन ट्रायल में शामिल हुए एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी

इसी तरह राजपुर विकाखंड के ग्राम सेवारी, विकासखंड दरभा के ग्राम पोड़ागुड़ा और ग्राम चिंतापुर, दुलदुला विकासखंड के ग्राम करडेगा, विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पेटामारा (अकीरा), ग्राम गंझियाडीह और विकासखंड कुनकुरी के ग्राम केराडीह में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए नवीन पदों की स्वीकृति दी गई है। आदेश के मुताबिक प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एक फार्मासिस्ट ग्रेड 2, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 3 स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन, एक सहायक ग्रेड 3, 1 वार्ड बॉय और 2 आया का पद शामिल हैं। (New Primary Health Center)

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया CM साय का आभार

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से राज्य के लोगों को ग्रामीण स्तर पर भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और जरूरतमंद लोगों का सही समय पर शीघ्र उपचार संभव हो सकेगा। इधर, राजनांदगांव जिले में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का मुफ्त जांच और इलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब तक 1667 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की जा चुकी है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व देखभाल उपलब्ध कराने हर माह की 9 और 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच

अभियान के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच, इलाज और परामर्श प्रदान किया जाता है। अभियान अंतर्गत पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन या ऊंचाई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या किसी अन्य बीमारी से ग्रसित महिलाओं की जांच की जाती है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक सप्ताह टेलीफोन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी और सलाह दी जा रही है।

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में 1775 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं है, जिसमें 1667 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी किया गया है और बाकी 108 गर्भवती महिलाओं का शनिवार तक सोनोग्राफी कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मदद से गुरुवार को कुल 16 गर्भवती महिलाओं का मुफ्त सोनोग्राफी किया गया है, जिसमें सुन्दरा अस्पताल में घुमका के 11 और भारत डायग्नोस्टिक में 5 गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी किया गया है। (New Primary Health Center)

Back to top button
error: Content is protected !!