UPI से मिलेगा PF का पैसा! 2-3 महीने में शुरू होगी सुविधा, जानिए कितनी होगी निकासी सीमा
नई दिल्ली। पीएफ (EPFO) खाताधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद पीएफ का पैसा निकालना उतना ही आसान हो जाएगा, जितना मोबाइल से किसी को तुरंत पैसे ट्रांसफर करना।
यह भी पढ़े :- नया रायपुर के सेक्टर-28 मिनी मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक
कब से शुरू होगी UPI से PF निकासी?
ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले 2 से 3 महीनों के भीतर EPFO यह सुविधा शुरू कर सकता है। इसके लिए EPFO ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी की है।
शुरुआत में यह सुविधा BHIM ऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कैसे मिलेगा पैसा?
नई व्यवस्था के तहत PF खाताधारक:
- BHIM ऐप के जरिए PF निकासी की रिक्वेस्ट डाल सकेंगे
- EPFO का सिस्टम बैकएंड पर तुरंत वेरिफिकेशन करेगा
- स्वीकृत होते ही SBI के माध्यम से पैसा सीधे UPI से लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा
- यह सुविधा खासतौर पर इलाज, शिक्षा, शादी जैसी स्वीकृत जरूरतों के लिए उपलब्ध होगी।
अभी कितना समय लगता है?
फिलहाल:
5 लाख रुपये से कम के ऑनलाइन एडवांस क्लेम को भी
ऑटो-मोड में निपटाने में कम से कम 3 कार्यदिवस लगते हैं
बड़ी रकम के क्लेम में मैनुअल प्रोसेसिंग के कारण और ज्यादा समय लगता है
नई UPI व्यवस्था इस लंबे इंतजार को लगभग खत्म कर देगी।
क्या होगी PF निकासी की लिमिट?
EPFO अधिकारियों के मुताबिक:
- शुरुआत में UPI से पूरी PF राशि निकालने की अनुमति नहीं होगी
- RBI के UPI ट्रांजेक्शन नियमों के तहत एक सीमित राशि तय की जाएगी
- लिमिट कितनी होगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है
आगे क्या?
शुरुआत में सेवा सिर्फ BHIM ऐप तक सीमित रहेगी
सफल रहने पर आगे चलकर इसे PhonePe, Google Pay, Paytm जैसे अन्य UPI ऐप्स से भी जोड़ा जा सकता है।



