Google Analytics —— Meta Pixel

कोहरे की चादर में लिपटा छत्तीसगढ़, मौसम विभाग ने कहा….

Chhattisgarh weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम ने सर्द तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। खासतौर पर दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़े :-  Rashifal 11 January 2026: आज रविवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

मौजूदा मौसम स्थिति की बात करें तो राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो सकती है, ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बिलासपुर में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। (Chhattisgarh weather News )

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। ऐसे में नागरिकों को गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सतर्कता रखने की आवश्यकता है। (Chhattisgarh weather News )

Back to top button
error: Content is protected !!