Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur News: भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में रमेश शर्मा को मिली जिम्मेदारी

खरोरा (Raipur News)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश संगठन द्वारा रमेश शर्मा को प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, विधायक अनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर की गई है।

यह भी पढ़े :- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: बॉयफ्रेंड ने कांच के ग्लास से गर्लफ्रेंड को मारा, फिर गले लगाकर रोया, इलाज के दौरान युवती की मौत

रमेश शर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण स्थान मिलने से खरोरा क्षेत्र सहित आसपास के किसानों में हर्ष और उल्लास का माहौल है। कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव की बात बताया। लोगों का कहना है कि एक जमीनी व संघर्षशील किसान नेता को संगठन में उचित दायित्व मिलने से क्षेत्र के किसान वर्ग में खुशी की लहर है। (Raipur News)

नियुक्ति पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, वेदराम मनहरे (प्रदेश संयोजक, नशा मुक्ति अभियान), श्रीमती सोना वर्मा (मंडल अध्यक्ष, खरोरा), टिकेश्वर मनहरे (अध्यक्ष, जनपद पंचायत तिल्दा), सुनीता अनिल सोनी (नगर पंचायत अध्यक्ष, खरोरा), सुमित सेन (उपाध्यक्ष) सहित पार्षदगण, सूरज सोनी, दीपक धनकर (कार्यालय प्रभारी, भाजपा मंडल खरोरा), योगेश चंद्राकर, सावन शर्मा, तोरण ठाकुर (पूर्व पार्षद), दुष्यंत साहू (सरपंच, बिठिया) समेत क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। (Raipur News)

Back to top button
error: Content is protected !!