Google Analytics —— Meta Pixel

किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश साहू ने नितिन नबीन से की भेंट, आत्मीय स्वागत कर दी शुभकामनाएं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी आदरणीय नितिन नबीन से भेंट कर भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री राजेश साहू सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़े :- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: बॉयफ्रेंड ने कांच के ग्लास से गर्लफ्रेंड को मारा, फिर गले लगाकर रोया, इलाज के दौरान युवती की मौत

आत्मीय भेंट मुलाक़ात में प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त संकट मोचन हनुमान जी की गदा भेंट कर नितिन नबीन को हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित की गईं। यह गरिमामयी भेंट छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से संपन्न हुई।

भेंट के दौरान संगठन की मजबूती, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया। यह प्रेरणादायी अवसर कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक रहा।

इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेश साहू ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा, तथा कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट निशिकांत पांडे, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, किसान मोर्चा प्रदेश प्रचार-प्रसार सह मंत्री गौतम सोनकर, एवं भाजयुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष हेमंत सेवलानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!