राजधानी में घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
Raipur Fire News : राजधानी रायपुर से लगे टाटीबंद क्षेत्र में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक घर में लगी भीषण आग में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि आग रूम हीटर के कारण लगी।
यह भी पढ़े :- सेवा के 8 सफल वर्ष: नीलांचल सेवा समिति ने रचा जनसेवा का इतिहास
मिली जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 7 बजे लगी। बताया गया कि घर में ताला बंद था और बुजुर्ग का बेटा काम से बाहर गया हुआ था। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दरवाजा नहीं खोला जा सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुजुर्ग मदद के लिए चीखता रहा, लेकिन आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 70 वर्षीय राजकुमार गुप्ता की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लोगों का कहना है कि यदि समय पर दमकल पहुंच जाती, तो बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी। फायर ब्रिगेड की देरी को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। (Raipur Fire News)
घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (Raipur Fire News)



