Balodabazar News: 19 जनवरी से शुरू होगा श्री हनुमत महायज्ञ, धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों की रहेगी भव्य श्रृंखला
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार की पावन भूमि पर विश्व कल्याण एवं धर्म रक्षा के उद्देश्य से श्री हनुमत महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ 19 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक दशहरा मैदान स्थित यज्ञ परिसर में संपन्न होगा। इस आयोजन का संचालन धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जनसेवा समिति द्वारा समस्त नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के समस्त धर्मानुरागियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
यह भी पढ़े :- सरकारी कॉलेज बना अखाड़ा, प्रोफेसरों के बीच मारपीट, प्रभारी प्राचार्य की उंगली दांत से काटने का आरोप
कलश यात्रा व राम झांकी के साथ शुभारंभ
आयोजन का शुभारंभ माघ शुक्ल 01, सोमवार 19 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे भव्य कलश यात्रा से होगा। इस दौरान भगवान श्रीराम की झांकी और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक दीपक केशरवानी (भाटापारा) के मधुर भजनों के साथ नगर में धार्मिक वातावरण बनेगा।
इसके पश्चात संध्या 5 बजे छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा द्वारा यज्ञ परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया जाएगा। समिति द्वारा यह भवन धार्मिक अनुष्ठानों एवं जनसेवा हेतु समर्पित किया जाएगा।
यज्ञ का प्रतिदिन समय
प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक
दोपहर/संध्या 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
वहीं धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों की दिनवार रूपरेखा
- 19 जनवरी – दोपहर 1 बजे कलश यात्रा, चलित भजन (गायक: दीपक केशरवानी), संध्या महाआरती व प्रसाद वितरण
- 20 जनवरी – संगीतमय सुंदरकांड पाठ (समिति: रावण)
- 21 जनवरी – अंतरराष्ट्रीय नृत्य-संगीत प्रस्तुति “हरे राम हरे कृष्णा” (श्रीलंका), प्रस्तोता: डॉ. अंजली मिश्रा
- 22 जनवरी – नाट्य प्रस्तुति “वनवासी राम” (छत्तीसगढ़ गौरव डॉ. ललित ठाकुर, पद्मभूषण)
- 23 जनवरी – भजन संध्या (दीपक केशरवानी)
- 24 जनवरी – सांस्कृतिक कार्यक्रम “धरोहर”, राजनांदगांव संगीत संध्या
- 25 जनवरी – संगीतमय सुंदरकांड पाठ (पंचमुखी हनुमान समिति, भाटापारा)
- 26 जनवरी – भजन संध्या, सरगम म्यूजिकल्स रायपुर
- 27 व 28 जनवरी – श्री हनुमत कथा (मानस केशरी पं. प्रमोद शास्त्री, बेमेतरा)
- 29 जनवरी – अंतिम दिवस पूर्णाहुति, संगीतमय कलश विसर्जन (गायक: दीपक केशरवानी) एवं महाप्रसादी वितरण के साथ समापन।
इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण
समिति के अनुसार इस वर्ष महायज्ञ के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
समिति की अपील
आयोजक समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें तथा आयोजन को सफल बनाएं।



