Google Analytics —— Meta Pixel

ब्रेक फेल बना काल! सगाई में जा रही स्कूल बस खाई में पलटी 5 की मौत, 82 घायल

छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर मातम

लातेहार/बलरामपुर (Bus Accident)। सगाई की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब तेज रफ्तार स्कूल बस ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरी। हादसे (Bus Accident) में 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 यात्री घायल हो गए। इनमें 30 से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा झारखंड के महुआडांड थाना क्षेत्र में हुआ।

यह भी पढ़े :-  15 साल का कुशासन अब नहीं चलेगा, TMC को सत्ता से बेदखल करेगी बंगाल की जनता : PM मोदी

बस ओरसा बंगलादारा घाटी में उतरते समय नियंत्रण खो बैठी, रोड सेफ्टी गार्ड तोड़ते हुए पेड़ से टकराई और करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सड़क पर लाशें बिखरी रहीं, चीख-पुकार मच गई। (Bus Accident)

पुलिस के अनुसार 60 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 22 को कार्मेल अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल पहुंचने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!