Google Analytics —— Meta Pixel

टिकट कैंसिल किया तो पूरा पैसा डूबेगा! रेलवे ने बंद की ‘आधी सीट’ वाली सुविधा

वंदे भारत स्लीपर में रिफंड और आरएसी नियम हुए सख्त, अब यात्रियों को सावधान रहना होगा

Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत एक्सप्रेस की अपार सफलता के बाद देश को पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’ (Vande Bharat Sleeper) ट्रेन मिल चुकी है। हावड़ा–कामाख्या (गुवाहाटी) रूट पर चलने वाली यह ट्रेन सुविधाओं और रफ्तार के मामले में हवाई जहाज को टक्कर देने के लिए तैयार है। लेकिन अब यात्रियों को अपनी जेब और सफर की प्लानिंग को लेकर खास सतर्क रहना होगा। रेलवे ने इस प्रीमियम ट्रेन के लिए सख्त रिफंड और कैंसलेशन नियम लागू कर दिए हैं।

यह भी पढ़े :- ब्रेक फेल बना काल! सगाई में जा रही स्कूल बस खाई में पलटी 5 की मौत, 82 घायल

टिकट कैंसिल करने पर भारी आर्थिक नुकसान

  • अगर टिकट ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक कैंसिल नहीं किया गया, तो कुल किराया डूब जाएगा।
  • 72 घंटे से अधिक पहले कैंसिल पर 25% काटा जाएगा, शेष रिफंड होगा।
  • 72 घंटे से 8 घंटे के बीच कैंसिल पर 50% काटा जाएगा, सिर्फ आधी रकम वापस मिलेगी।

RAC सुविधा खत्म

सामान्य ट्रेनों में आरएसी के जरिए कम से कम आधी सीट मिलने की गारंटी मिल जाती थी। लेकिन वंदे भारत स्लीपर में यह व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी गई है।

कोटा और न्यूनतम किराया

  • केवल महिलाओं, दिव्यांगजन, सीनियर सिटीजन और ड्यूटी पास कोटा मान्य होगा।
  • अन्य किसी भी प्रकार का वीआईपी या सामान्य कोटा लागू नहीं होगा।
  • न्यूनतम किराया 400 किलोमीटर के लिए तय, चाहे सफर कम दूरी का हो।

हवाई जहाज जैसी सुविधाएं

  • पूरी तरह एसी वातानुकूलित
  • रात के सफर के लिए ओवरनाइट जर्नी डिजाइन
  • यात्रा का समय लगभग ढाई घंटे तक कम

एयरलाइन जैसे सख्त टिकट कैंसलेशन नियम

रेलवे का कहना है कि यात्रियों को किफायती किराए में एयरलाइन जैसा अनुभव दिया जाए, लेकिन नियम सख्त होने के कारण बुकिंग में जल्दबाजी या बदलाव से नुकसान उठाना पड़ सकता है। (Vande Bharat Sleeper)

Back to top button
error: Content is protected !!