Google Analytics —— Meta Pixel

‘झूठ आपको शोभा नहीं देता’ – VB-G राम जी बिल पर शिवराज सिंह चौहान का राहुल-खरगे पर तीखा हमला

Congress Vs BJP : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G राम जी अधिनियम को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर कानून को लेकर गलत जानकारी फैलाने और जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े :- जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण की IED धमाके में दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज चौहान ने कहा कि VB-G राम जी अधिनियम का उद्देश्य ग्रामीण भारत में किसानों और मजदूरों के बीच समन्वय बढ़ाकर रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। उन्होंने सवाल किया, “अगर किसान और मजदूर मिलकर काम करते हैं, तो इसमें गलत क्या है? राहुल जी और खड़गे जी से कहना चाहता हूं कि इस तरह का झूठ आपको शोभा नहीं देता। (Congress Vs BJP)

AI-जनरेटेड तस्वीरों पर भी उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर AI-जनरेटेड तस्वीरों के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
“क्या लोकतंत्र में इस तरह की भ्रामक तस्वीरें फैलाना जायज है? क्या जनता का समर्थन न मिलने पर अब झूठ का सहारा लिया जा रहा है?”

MNREGA को लेकर कांग्रेस के अभियान पर कटाक्ष

कांग्रेस के ‘बचाओ मनरेगा’ अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज चौहान ने कहा कि यह महात्मा गांधी के सत्य के सिद्धांतों से मेल नहीं खाता। उन्होंने कहा,
“यह सत्य नहीं, बल्कि सत्य का मजाक है। आंदोलनों के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है।”

ग्रामीण, गरीब और वंचित वर्ग पर जोर

शिवराज चौहान ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं, दिव्यांगजन और गरीब वर्ग हैं। उन्होंने बताया कि देश के 85 प्रतिशत से अधिक किसान छोटे और सीमांत हैं, जिन्हें खेती के मौसम में अतिरिक्त श्रम और सहयोग की जरूरत होती है।
VB-G राम जी अधिनियम के तहत ग्राम पंचायतों को स्थानीय जरूरतों के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार दिया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और विकेंद्रीकरण सुनिश्चित होगा।

छह महीने में लागू होगा कानून

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संक्रमणकाल को ध्यान में रखते हुए यह कानून छह महीने के भीतर लागू किया जाएगा। तब तक MNREGA योजना यथावत जारी रहेगी।
उन्होंने संसद में इस विषय पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए।

राजनीति नहीं, सत्य समझने की अपील

अंत में शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष से अपील की कि वे कल्याणकारी योजनाओं का राजनीतिकरण करने के बजाय तथ्यों को समझें और देशहित में उनका समर्थन करें। (Congress Vs BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!