Google Analytics —— Meta Pixel

जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण की IED धमाके में दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

Chhattisgarh Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों की हिंसक साजिश ने एक निर्दोष ग्रामीण की जान ले ली। 18 जनवरी को ग्राम कस्तुरीपाड़ के जंगल क्षेत्र में लकड़ी लेने गए युवक आयता कुहरामी IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़े :- मुलायम परिवार में कलह! प्रतीक यादव ने अपर्णा से तलाक का किया ऐलान

सूत्रों के अनुसार, युवक रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जंगल गए थे। माओवादियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए प्रेशर IED पर उनका पैर पड़ते ही जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में युवक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और सुरक्षा बलों ने तुरंत युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई और अस्पताल पहुँचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। संभावित खतरे को देखते हुए जंगल और आसपास के इलाकों में IED निष्क्रियकरण अभियान भी तेज कर दिया गया है। (Chhattisgarh Naxal Attack )

नक्सली हिंसा का संदेश

बीजापुर IED ब्लास्ट नक्सलियों की अमानवीय रणनीति को उजागर करता है। निर्दोष ग्रामीण सबसे अधिक शिकार बन रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन जब तक जंगल पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनते, ऐसे हादसों की आशंका बनी रहेगी। (Chhattisgarh Naxal Attack )

Back to top button
error: Content is protected !!