Google Analytics —— Meta Pixel

मुलायम परिवार में कलह! प्रतीक यादव ने अपर्णा से तलाक का किया ऐलान

Mulayam Family : समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया है। अपर्णा यादव बीजेपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और पिछले कुछ समय से समाजवादी पार्टी की आलोचक रही हैं।

यह भी पढ़े :- ED कार्रवाई की चर्चाओं पर भड़के चंद्राकर, बोले- जवाब आमने-सामने मिलेगा

प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपर्णा को “परिवार तोड़ने वाली” बताया। उन्होंने लिखा:
“मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

अपर्णा और उनके परिवार की प्रतिक्रिया

सूत्रों के मुताबिक, अपर्णा यादव और उनके सहयोगी फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं और फोन भी नहीं उठा रहे हैं। अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने कहा है कि प्रतीक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया हो सकता है और उनके फोन भी उपलब्ध नहीं हैं।

राजनीतिक मतभेद और परिवारिक कलह

अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन की थी और महाराष्ट्र BMC चुनाव में बीजेपी को प्रचार देने में सक्रिय रही हैं। उनकी राजनीतिक गतिविधियों और सपा की आलोचना के कारण परिवार में मतभेद की चर्चा बढ़ गई थी।

प्रतीक यादव ने अब सार्वजनिक रूप से अपनी पत्नी पर निशाना साधते हुए उन्हें “फैमिली डेस्ट्रॉयर” करार दिया है। फिलहाल, अपर्णा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन इस घटनाक्रम को मुलायम परिवार में बड़ी कलह के रूप में देखा जा रहा है। (Mulayam Family)

परिवार ने पुष्टि नहीं की

न प्रतीक यादव के परिवार ने, न ही अपर्णा यादव के परिवार ने इस मामले की पुष्टि की है। दोनों पक्षों की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। (Mulayam Family)

Back to top button
error: Content is protected !!