बीजेपी का नेतृत्व नबीन के हाथ में, मैं उनका कार्यकर्ता: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने नए भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी, कहा-पार्टी की जिम्मेदारी अब उनके हाथ में, मैं हमेशा एक कार्यकर्ता के रूप में साथ रहूंगा।
PM Modi on Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को पार्टी का कार्यभार संभाला। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की जगह निर्विरोध चुने गए नबीन अब पार्टी के नेतृत्व और रणनीति के जिम्मेदार होंगे।
यह भी पढ़े :- डीएसपी कल्पना वर्मा पर ‘लव ट्रैप’ से 2.5 करोड़ की वसूली के आरोप, व्हाट्सएप चैट में खुफिया जानकारी साझा होने का दावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में आयोजित समारोह में नबीन को बधाई दी। उन्होंने कहा, “नितिन नबीन खुद मिलेनियल हैं। वह उस पीढ़ी का हिस्सा हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक और तकनीकी बदलाव देखे हैं। जब बात पार्टी की आती है, तो नितिन नबीन मेरे बॉस हैं और मैं उनके कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। (PM Modi on Nitin Nabin)
पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी की परंपरा और आदर्श कभी नहीं बदलते। उन्होंने पिछले राष्ट्रीय अध्यक्षों अमित शाह, जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के योगदान की भी सराहना की और उनके काम के लिए धन्यवाद दिया।
मोदी ने आगे कहा कि नबीन की जिम्मेदारी सिर्फ बीजेपी तक सीमित नहीं है, बल्कि NDA में तालमेल बनाए रखना और संगठन को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकता होगी। प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन और देश सेवा के भाव से हमेशा सक्रिय रहें। (PM Modi on Nitin Nabin)



