Google Analytics —— Meta Pixel

घरेलू विवाद में हैवानियत, पति ने की पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

Wife Burnt in Korba: कोरबा जिले के सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत झोपड़ीपारा पंप हाउस में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। अलग रह रही पत्नी पर पति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज बर्न यूनिट में जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक झोपड़ीपारा पंप हाउस के रहने वाले रवि बरेठ की शादी करीब पांच साल पहले अंजलि बरेठ (30) से हुई थी। रवि मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था, लेकिन वह पत्नी के चरित्र पर लगातार संदेह करता था। 

यह भी पढ़ें:- स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएं साधारण मनुष्य के असाधारण जीवन का दस्तावेज

शक को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती थी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर अंजलि कुछ दिनों से अपने बच्चों और परिजनों के साथ मोहल्ले में ही अलग मकान लेकर रह रही थी। घटना 22 जनवरी रात करीब 9 बजे की है। अंजलि अपने परिजनों के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान रवि बरेठ हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर उसके घर पहुंचा। इससे पहले कि अंजलि या परिजन कुछ समझ पाते, आरोपी ने पेट्रोल अंजलि के शरीर पर उड़ेल दिया और माचिस जलाकर आग लगा दी। देखते ही देखते अंजलि आग की लपटों में घिर गई। अंजलि की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। 

पति को सख्त सजा देने की मांग

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसी अंजलि को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। आग से महिला के चेहरे और शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। बयान में अंजलि ने बताया कि पति की शंकालु प्रवृत्ति और लगातार मारपीट से परेशान होकर वह अलग रह रही थी। उसने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की है। (Wife Burnt in Korba)

आरोपी पक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि बरेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ की और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते पति ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है। (Wife Burnt in Korba)

Back to top button
error: Content is protected !!