Republic Day 2026: रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने फहराया तिरंगा
Republic Day 2026: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। भारतीय संविधान के लागू होने के 77 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
यह भी पढ़े :- Republic Day 2026: मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी
गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) समारोह को लेकर राजधानी में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती रही, जिससे समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) को लेकर बस्तर अंचल में विशेष उत्साह देखने को मिला। माओवादी प्रभाव से मुक्त हो रहे क्षेत्रों में पहली बार कई गांवों में तिरंगा फहराया जा रहा है। सुबह से ही स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालयों में पहुंचे और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।
बिलासपुर में मुख्यमंत्री साय ने फहराया तिरंगा झंडा
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली. बैंड की धुन पर परेड में शामिल जवान जब कदमताल करते हुए आगे बढ़े तो लोगों ने भारत माता की जय के नारे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. पुलिस परेड ग्राउंड में परेड के बाद कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. रंगारंग कार्यक्रम के दौरान झांकियों का प्रदर्शन होगा. उसके बाद स्कूली बच्चे देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति देंगे. गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर प्रदेश भर में रौनक है. स्कूल बच्चों का उत्साह सबसे ज्यादा झलक रहा है।



