इंडिया एनर्जी वीक में बड़ा ऐलान, भारत-EU फ्री ट्रेड डील पर लगी मुहर

PM Modi on India-EU FTA Deal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2026 के मंच से भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का ऐलान (PM Modi on India-EU FTA Deal) किया। पीएम मोदी ने इसे दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत और दूरगामी साझेदारी करार देते हुए कहा कि इस समझौते से भारत के उद्योग, ऊर्जा क्षेत्र और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े :- 24 घंटे में बदला पाकिस्तान का सुर, UN में भारत ने खोली धमकी से गुहार तक की पोल
पीएम मोदी के मुताबिक, यह डील भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूती देगी और सर्विस सेक्टर को नया संबल प्रदान करेगी। साथ ही, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
भारत बन रहा है बड़ी ऊर्जा अर्थव्यवस्था
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत ऊर्जा के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। नवीकरणीय ऊर्जा, तेल और गैस जैसे सेक्टर में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और कई देशों के साथ साझेदारी कर रहा है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि लगातार सुधारों के चलते देश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और रोजगार के नए रास्ते खुले हैं।
भारत-UK ट्रेड डील को भी मिलेगी मजबूती
पीएम मोदी ने बताया कि भारत-EU FTA से भारत-ब्रिटेन ट्रेड एग्रीमेंट को भी मजबूती मिलेगी, जो पिछले साल साइन हुआ था। इससे यूरोप के साथ भारत का कुल व्यापार और सशक्त होगा। सरकार का मानना है कि इस समझौते से दो-तरफा व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को नई ऊंचाई मिलेगी।
गोवा में हुआ इंडिया एनर्जी वीक का उद्घाटन
इंडिया एनर्जी वीक 2026 का उद्घाटन गोवा में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया। कार्यक्रम में कई देशों के मंत्री, उद्योग जगत के दिग्गज और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए।
इस अवसर पर UAE के उद्योग एवं उन्नत तकनीक मंत्री सुल्तान अहमद अल जाबेर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।
प्रमोद सावंत ने क्या कहा?
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जहां ऊर्जा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। बढ़ती ऊर्जा मांग के बीच सुरक्षित और सतत भविष्य के लिए यह क्षेत्र बेहद अहम है।
उन्होंने बताया कि भारत शीर्ष पांच पेट्रोलियम उत्पाद निर्यातक देशों में शामिल है और 150 से अधिक देशों में निर्यात करता है।
भारत-EU समझौते को बताया ऐतिहासिक
भारत-EU के बीच हुआ यह समझौता 140 करोड़ भारतीयों और यूरोपीय नागरिकों के लिए बड़े अवसर लेकर आया है। यह समझौता वैश्विक GDP के लगभग 25% और दुनिया के एक-तिहाई व्यापार को कवर करता है, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय और मजबूत साझेदारी का प्रमाण है। (PM Modi on India-EU FTA Deal)



