Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : फर्जी हिंदू पहचान से आदिवासी युवती को प्रेमजा ल में फंसाया, 54 हजार रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh News : सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक पर आदिवासी युवती से अपनी पहचान और धर्म छुपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर आर्थिक व मानसिक शोषण करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ सेक्स सीडी केस में नया मोड़, भूपेश बघेल की हाईकोर्ट जाने की तैयारी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज

फर्जी नाम से बनाई सोशल मीडिया आईडी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद महफूज है, जो बिहार के पटना का निवासी है। उसने फेसबुक पर स्वराज पैकरा / नितिन पैकरा नाम से फर्जी आईडी बनाकर खुद को हिंदू युवक बताया और इसी पहचान के जरिए युवती से संपर्क किया। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का भरोसा दिलाया और अलग-अलग समय पर युवती से 54 हजार रुपये नकद ले लिए। पीड़िता के पास लेन-देन से जुड़े स्क्रीनशॉट मौजूद हैं, जिन्हें सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा गया है।

रेलवे कर्मचारी होने का दावा

हिंदू संगठनों से जुड़े नेता दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी बस स्टैंड क्षेत्र के एक लॉज में ठहरा हुआ था और खुद को रेलवे कर्मचारी बताता था। वह नौकरी दिलाने, शादी करने और बेहतर भविष्य का झांसा देकर युवतियों को प्रभावित करता था। आरोप है कि उसने इसी तरीके से शारीरिक शोषण का भी प्रयास किया।

मोबाइल जांच में अन्य पीड़िताओं के संकेत

सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छुपाकर कई युवतियों से संपर्क किया था। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में अन्य लड़कियों से बातचीत के सबूत मिले हैं। फिलहाल एक युवती का बयान दर्ज किया गया है, जबकि दो अन्य संभावित पीड़िताओं के सामने आने की आशंका है। (Chhattisgarh News)

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पहचान, शोषण और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संभावित पीड़िताओं से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!