Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी रायपुर में रिश्ते शर्मसार, ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Daughter in Law Raped: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ससुर ने अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी पिछले साल हुई थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती की।

यह भी पढ़ें:- बॉयफ्रेंड ने कीचड़ में सिर दबाकर की गर्लफ्रेंड की हत्या, आरोपी ने कहा- दूसरे लड़कों से करती थी बात

पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आती रही हैं, जहां भरोसेमंद रिश्तों में ही महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराध किए गए। ऐसे मामलों ने समाज और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 13 दिसंबर 2019 को कांकेर जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक ससुर पर अपनी ही बहू के साथ लगातार दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीधे कांकेर एएसपी से की थी।

Chhattisgarh Rape Case

पीड़िता के मुताबिक उसने गांव के ही एक युवक से लव मैरिज की थी। शादी के महज एक हफ्ते बाद से ही उसका ससुर उसे डराने-धमकाने लगा और घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता का आरोप था कि यह सिलसिला लगातार करीब दो साल तक चलता रहा। पीड़िता ने बताया कि जब भी उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ससुर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था। डर और सामाजिक बदनामी के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने इस बारे में अपने पति को जानकारी दी, जिसके बाद पति ने अपने पिता से बात करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ससुर ने उल्टा अपने बेटे के साथ मारपीट की और उसे भी जान से मारने की धमकी दी, जिससे दोनों सहमे हुए थे।

बच्ची के जन्म के बाद सामने आया मामला

पीड़िता का आरोप था कि ससुर के किए गए दुष्कर्म के कारण उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता ने दावा किया था कि जरूरत पड़ने पर वह डीएनए टेस्ट कराने के लिए भी तैयार है और बच्ची आरोपी ससुर की ही है। जब हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए और उत्पीड़न सहन से बाहर हो गया, तब बहू और बेटा दोनों मिलकर आरोपी ससुर के खिलाफ शिकायत लेकर कांकेर एएसपी कार्यालय पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। (Daughter in Law Raped)

NCRB के आंकड़े बढ़ा रहे चिंता

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। NCRB के आंकड़े बताते हैं कि दुष्कर्म के अधिकांश मामलों में आरोपी पीड़िता का कोई करीबी या परिचित ही होता है। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल हजारों महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले दर्ज होते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू दायरे में होने वाले अपराध अक्सर डर, सामाजिक दबाव और बदनामी के कारण सामने नहीं आ पाते, जिससे अपराधियों के हौसले और बढ़ जाते हैं। (Daughter in Law Raped)

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आंकड़े लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं और राजधानी रायपुर से सामने आया यह मामला उसी कड़ी का एक और भयावह उदाहरण है। राजधानी रायपुर से सामने आया यह मामला एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और पारिवारिक ढांचे में भरोसे को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। सवाल यह है कि जब महिलाएं अपने ही घरों में सुरक्षित नहीं हैं तो समाज और प्रशासन उनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेगा। (Daughter in Law Raped)

Back to top button
error: Content is protected !!