Google Analytics —— Meta Pixel

व्यापार एवं उद्योग मेला में अभिषेक तिवारी को “छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न” सम्मान

बलौदाबाजार। नगर के युवा व्यवसायी अभिषेक (मिकी) तिवारी को व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, रोजगारोन्मुख पहल और धार्मिक–सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए BNI द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला, बिलासपुर में “छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न” सम्मान से नवाजा गया।

यह भी पढ़े :- सरगुजा के बकना पंचायत में 57 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, जांच की मांग

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

सम्मान समारोह में विधायक धर्मजीत सिंह (तखतपुर), विधायक अटल श्रीवास्तव (कोटा), सतीश थरानी (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स), राकेश वासवानी, राधाकृष्ण सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा (कार्यकारी अध्यक्ष), तथा ईला गुप्ता (प्रदेश महिला अध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित उद्योगपतियों व व्यापारियों को उनके स्थानीय योगदान के आधार पर सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न
छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न

अभिषेक तिवारी ने जताया आभार

सम्मान प्राप्ति पर अभिषेक तिवारी ने आयोजकों एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे देश, प्रदेश, जिला और नगर के विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे तथा युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करेंगे।

व्यापार के साथ सामाजिक दायित्व

अभिषेक तिवारी व्यापार जगत में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ-साथ सामाजिक–धार्मिक दायित्व भी निभा रहे हैं। वे गौ सेवा आयोग के जिला सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष तथा परिषद की प्रांतीय बैठक में “समरसता टोली” से जुड़े दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

बलौदाबाजार में वे A.K. Motors Yamaha, Extraordinary Class World School और Neha Medical Stores (चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल) जैसे संस्थानों का संचालन कर रहे हैं। इन संस्थानों के माध्यम से वे रोजगार सृजन, सेवा कार्यों और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्य भी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!