Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : अकेली महिला बनी लूट की शिकार,आंखों में झंडुबाम लगाकर जेवरात छीने

Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। यहां अकेले नहाने गई महिला की आंखों में झंडुबाम लगाकर अज्ञात आरोपी ने उसके सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- जल संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा, लक्ष्मी राजवाड़े की पहल लाई रंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रविवार सुबह करीब 10 बजे रोज की तरह बेंद्रा नाला में नहाने गई थी। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने हाथ में लगे झंडुबाम को उसकी आंखों में लगा दिया, जिससे आंखों में तेज जलन होने लगी। (Chhattisgarh Crimes News)

आंखों में जलन का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के गले में पहना चांदी का मंगलसूत्र और सोने की पदक माला छीन ली और फरार हो गया। लूटे गए जेवरात की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!