Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar Cyber ​​Cell : पुलिस पर भरोसे की जीत, 421 गुम मोबाइल लौटाए

बलौदाबाजार साइबर सेल ने 421 गुम मोबाइल किए बरामद

Balodabazar Cyber ​​Cell : बलौदाबाजार जिले की साइबर सेल पुलिस (Balodabazar Cyber ​​Cell) ने वर्ष 2026 की शुरुआत में ही सराहनीय कार्य करते हुए 421 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़े :- Iran-US Tension : अरब सागर में युद्ध जैसे हालात: अमेरिका ने ईरान का ड्रोन मार गिराया

कल कम्युनिटी हॉल में आयोजित समाधान समारोह के दौरान ये मोबाइल उपभोक्ताओं को सौंपे गए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसपी भावना गुप्ता ने कहा, “वर्ष 2025 में भी पुलिस द्वारा लगभग 93 लाख रुपये मूल्य के गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। यह हमारे लिए संतोष की बात है कि आम नागरिकों का पुलिस पर भरोसा लगातार बना हुआ है। आज के समय में मोबाइल केवल संचार का साधन नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण डिजिटल दस्तावेज भी बन चुका है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।”

उन्होंने साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल, बैंक से जुड़ी जानकारी या OTP किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने कहा, “आपकी छोटी-सी सावधानी आपको बड़ी साइबर ठगी से बचा सकती है।”

मोबाइल प्राप्त करने पहुंचे उपभोक्ताओं ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिलेगा, लेकिन साइबर सेल की सक्रियता से आज उन्हें उनका मोबाइल पुनः प्राप्त हो सका। (Balodabazar Cyber ​​Cell)

Back to top button
error: Content is protected !!