Google Analytics —— Meta Pixel

काम की खबर: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल, एक क्लिक में भुगतान की सुविधा भी

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को अब उनका बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा। उपभोक्ता व्हाट्सएप पर प्राप्त बिल का पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे, आवश्यकता होने पर उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे। इसके साथ ही एक क्लिक में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े :- Under-19 World Cup 2026 Final: भारत छठी बार बना चैंपियन, इंग्लैंड को 100 रन से हराया

यह व्हाट्सएप संदेश छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की ऑफिशियल वेरीफाइड आईडी से भेजा जाएगा, जिसमें ब्लू टिक लगा रहेगा, ताकि उपभोक्ता किसी भी तरह की धोखाधड़ी से सुरक्षित रहें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं ऊर्जा सचिव तथा डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव के निर्देशन में पॉवर कंपनी उपभोक्ताओं की सुविधाओं को लगातार बेहतर बना रही है। इसी क्रम में अब यह नई डिजिटल सुविधा शुरू की गई है।

65 लाख में से 40 लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड

प्रदेश में कुल 65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 40 लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। इनमें से लगभग 30 लाख उपभोक्ता व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं। पॉवर कंपनी इन उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल भेजेगी।

रीडिंग के बाद सीधे मिलेगा बिल

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक मीटर रीडिंग के समय घर पर बिल की प्रति दी जाती है और एसएमएस के माध्यम से बिल की सूचना भेजी जाती है। अब मीटर रीडिंग दर्ज होने के बाद व्हाट्सएप पर पूरा डिटेल बिल पीडीएफ के रूप में भेजा जाएगा।

इस सुविधा से उपभोक्ताओं को बिल देखने, सुरक्षित रखने और तुरंत भुगतान करने में आसानी होगी। उपभोक्ताओं को यह जानकारी हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी—तीनों भाषाओं में मिलेगी। इसके लिए वे ‘मोर बिजली ऐप’ में जाकर Language Preference का चयन कर सकते हैं। (मोर बिजली ऐप के माध्यम से आवेदन करना होगा। (Chhattisgarh News)

व्हाट्सएप संदेश CSPDCL की ऑफिशियल आईडी से भेजा जाएगा, जिसमें ऑफिशियली वेरीफाइड मोबाइल नंबर 94255-51912 दर्ज रहेगा।

मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना जरूरी

जिन उपभोक्ताओं का व्हाट्सएप नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, उन्हें इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा। इसके लिए उपभोक्ता:

  • मोर बिजली ऐप के माध्यम से
  • टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके
  • या अपने नजदीकी बिजली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने उपभोक्ताओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

कैसे कराएं मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन?

  • व्हाट्सएप नंबर रजिस्ट्रेशन के लिए उपभोक्ताओं को:
  • टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करना होगा,
    या
    मोर बिजली ऐप के माध्यम से आवेदन करना होगा।

इसके लिए उपभोक्ता को अपना 10 अंकों का उपभोक्ता क्रमांक (बीपी नंबर), अंतिम बिल भुगतान की तारीख और राशि बतानी होगी। सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कर लिया जाएगा, जिसके बाद उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर बिजली बिल मिलना शुरू हो जाएगा। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!