Google Analytics —— Meta Pixel

सर्दी की विदाई तय! देश में गर्मी की एंट्री, तापमान 4°C तक उछलेगा

उत्तर भारत में मौसम बदलेगा रंग, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Weather Update : फरवरी महीने में देशभर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे ठंड धीरे-धीरे कम होगी और दिन में गर्मी का एहसास बढ़ेगा।

यह भी पढ़े :- शहबाज़ शरीफ ने मानी हार! भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान, T20 वर्ल्डकप मैच पर ‘YES’

पश्चिमी विक्षोभ का असर, पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 और 11 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। कई इलाकों में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भी सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। (Weather Update)

कहां कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, असम और मेघालय में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।
देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6°C शाहजहांपुर (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में रिकॉर्ड किया गया।

अब धीरे-धीरे विदा होगी सर्दी

IMD का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
इसका साफ मतलब है कि देश में ठंड का असर अब कम होता जाएगा और तेज धूप के कारण दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ने लगेगा। (Weather Update)

दिल्ली का आज का मौसम

राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

  • अधिकतम तापमान: 24°C से 26°C
  • न्यूनतम तापमान: 09°C से 11°C
  • हवा की रफ्तार: 5–12 किमी प्रति घंटा

न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!