सामूहिक आत्महत्या से सनसनी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Mathura Mass Suicide: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या (Mathura Mass Suicide) कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व क्रांति! भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न लागू
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार ने रात के समय दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर सेवन किया। सुबह देर तक घर से कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। जब दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
खप्परपुर गांव का मामला
यह मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले माता-पिता ने अपने तीनों बच्चों को जहरीला दूध पिलाया, इसके बाद स्वयं भी आत्महत्या कर ली। हालांकि, परिवार द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
इलाके में मातम
एक ही परिवार के यूं खत्म हो जाने से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार अब भी इस घटना को समझ पाने में असमर्थ हैं कि आखिर ऐसी कौन-सी परेशानी थी, जिसने परिवार को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। (Mathura Mass Suicide)



