Google Analytics —— Meta Pixel

Parliament Budget Session : विपक्ष के हमलों के बीच वित्त मंत्री का पलटवार, बोलीं- राज्यों के लिए पैसों की नहीं होगी कमी

Parliament Budget Session : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट (Parliament Budget Session) पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार का मुख्य फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर, MSME, स्वास्थ्य और कौशल विकास पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट विकास, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला है।

यह भी पढ़े :- आदिवासी बच्चों के नाम पर खेला गया खेल! पोटाकेबिन में राशन-छात्रवृत्ति घोटाला, चार अधीक्षक सस्पेंड

इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर

वित्त मंत्री ने कहा कि आम बजट में रेल, सड़क और जलमार्ग के विकास को प्राथमिकता दी गई है। हाईवे और वाटरवेज के विस्तार के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है। शिप बिल्डिंग सेक्टर में स्थानीय कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।

MSME और युवाओं को लाभ

सीतारमण ने कहा कि बजट से MSME सेक्टर को सीधा फायदा होगा। स्किल डेवलपमेंट को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है, ताकि छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद अलग से प्रशिक्षण की तलाश न करें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के दौरान ही स्किलिंग एलिमेंट को शामिल किया जाएगा, जिससे छात्र पढ़ाई पूरी करते ही उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ा सकें। “जब छात्र बाहर निकलें तो वे कह सकें कि मैं उद्यमी बन सकता हूं,” उन्होंने कहा।

स्वास्थ्य और मेडिकल टूरिज्म पर फोकस

वित्त मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा और आयुष क्षेत्र को भी बजट में शामिल किया गया है। हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल) बनाए जाएंगे। (Parliament Budget Session)

मत्स्य पालन और राज्यों के लिए प्रावधान

उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए तालाब निर्माण जैसे कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बजट में राज्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी गई है।

राज्यों के साथ साझेदारी

सीतारमण ने कहा कि औद्योगिक क्लस्टर के पास मेगा एंटरप्रेन्योरशिप और उच्च शिक्षा केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं। सरकार राज्यों के साथ मिलकर ऐसे केंद्रों को विकसित करने के लिए तैयार है, ताकि छात्र वहां से प्रशिक्षण लेकर उद्यमी बन सकें।

Back to top button
error: Content is protected !!