Google Analytics —— Meta Pixel

कोंडागांव के मक्का प्लांट में उग्र प्रदर्शन, ग्रामीणों ने जमकर की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों को भी दौड़ाया

Protest in Maize Plant: कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट पर गुरुवार रात 700-800 ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। हाथों में लाठी-डंडे और पत्थर लिए ग्रामीणों ने प्लांट के कार्यालय में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान प्लांट में खड़ी कार, ट्रैक्टर और अन्य कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाला वेस्ट उनके खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।

यह भी पढ़ें:- ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 17 लाख नगद के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

बीती रात करीब 8 बजे आक्रोशित ग्रामीण हाथों में डंडे और गुलेल लेकर प्लांट परिसर में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। प्लांट परिसर में खड़ी कार, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पुलिस बल को भी दौड़ा लिया। गुलेल से किए गए हमले में एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट लगने की खबर है। एहतियातन भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। एसपी और एसडीएम समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि महिला और पुरुष दोनों हाथों में डंडा लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों को भी प्लांट परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। (Protest in Maize Plant)

पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन पहले उन्हें भी ग्रामीणों ने पीछे धकेल दिया। घटना से 10 से 20 लाख रुपए तक का आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त बल कांकेर से भी तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया। हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्लांट के एमडी विनोद खन्ना और प्रबंधन की लापरवाही के कारण समस्या बढ़ी। (Protest in Maize Plant)

उनका कहना है कि प्लांट के अधिकारी रायपुर से महीने में सिर्फ एक-दो बार ही निरीक्षण करने आते हैं, जिससे समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा। एक ड्राइवर ने बताया कि हमले के दौरान उसे जंगल में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रदूषण से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल कोंडागांव के कोकोड़ी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!