Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार- पिस्टल लेकर घूम रहा था आरोपी

Raipur Crime News : रायपुर राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Naxal Surrender : सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई रंग लाई, महिला माओवादी समेत 22 नक्सली मुख्यधारा में लौटे

पुलिस के अनुसार, नॉर्थ जोन में अवैध हथियारों की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 16 फरवरी 2026 को गुढ़ियारी थाना पुलिस को सूचना मिली कि CSEB मैदान के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है। (Raipur Crime News)

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा, निवासी तिरंगा चौक, डी.डी. नगर, रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद हुई।

पुलिस द्वारा वैध लाइसेंस या दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पिस्टल के स्रोत और संभावित आपराधिक कनेक्शन के बारे में पूछताछ कर रही है। (Raipur Crime News)

Back to top button
error: Content is protected !!