छत्तीसगढ़ में 5,000 शिक्षकों की सीधी भर्ती जल्द, व्यापम कराएगा परीक्षा

CG Teacher Bharti 2026 : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक (विज्ञान/प्रयोगशाला) के कुल लगभग 5,000 पदों पर भर्ती (CG Teacher Bharti 2026) का विज्ञापन शीघ्र जारी किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को अधिकृत किया गया है। विभाग ने विज्ञापन जारी करने से संबंधित सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेज व्यापम को उपलब्ध करा दिए हैं।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में राज्यसभा का गणित तय, एक सीट बीजेपी, एक कांग्रेस को संभव, अब उम्मीदवारों पर नजर
फरवरी 2026 से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ सरकार स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए फरवरी 2026 से सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इन पदों पर चयन व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने में मदद मिलेगी।
कई पदों पर मिलेगा अवसर
भर्ती में विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद शामिल हैं, जैसे—
- व्याख्याता (Lecturer)
- शिक्षक (Teacher)
- सहायक शिक्षक (Assistant Teacher)
- सहायक शिक्षक विज्ञान/प्रयोगशाला
इस भर्ती से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
भर्ती 2023 से जुड़ा अपडेट
स्कूल शिक्षा विभाग की शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पाँचवें चरण में, माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किए गए 2621 बी.एड. अर्हताधारी अभ्यर्थियों के स्थान पर डी.एड. अर्हताधारी उम्मीदवारों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।
विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द
भर्ती से संबंधित पात्रता, परीक्षा पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। (CG Teacher Bharti 2026)



