Google Analytics —— Meta Pixel

अंजय शुक्ला बने छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर अंजय शुक्ला की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

यह भी पढ़े :- रायपुर एम्स में दर्दनाक घटना: इलाज करा रहे युवक ने कूदकर दी जान

इस संबंध में आदेश आज वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त है।

छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड
छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड

राज्य शासन ने इस निर्णय को आदिवासी पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणाली के संरक्षण, स्थानीय ज्ञान के संवर्धन तथा औषधीय पादपों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। सरकार को उम्मीद है कि इस नियुक्ति से राज्य में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण व अनुसंधान कार्यों को नई गति मिलेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!