Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ बजट 2026: विधानसभा में साय सरकार का तीसरा बजट आज

CG Budget 2026 : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य का बहुप्रतीक्षित बजट पेश (CG Budget 2026) किया जाएगा। वित्त मंत्री OP Choudhary बतौर वित्त मंत्री अपना तीसरा बजट सदन में प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़े :- Rashifal 24 February 2026: आज मंगलवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इस बार बजट का आकार 1.85 लाख करोड़ से 1.90 लाख करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट हो सकता है।

लगातार बढ़ रहा बजट आकार

  • 2023-24: 1.32 लाख करोड़ रुपये
  • 2024-25: 1.65 लाख करोड़ रुपये
  • 2025-26 (संभावित): 1.85–1.90 लाख करोड़ रुपये

लगातार बढ़ते बजट से संकेत मिलते हैं कि सरकार विकास कार्यों को और गति देने की तैयारी में है।

 जल संसाधन और बस्तर पर फोकस

सूत्रों के अनुसार, इस बार जल संसाधन विभाग को लेकर बड़े प्रावधान किए जा सकते हैं। सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार और बेहतर जल प्रबंधन पर जोर रहने की संभावना है।

साथ ही Bastar क्षेत्र के विकास के लिए विशेष घोषणाएं हो सकती हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा सकती है, ताकि क्षेत्रीय असमानताओं को कम किया जा सके।

कृषि, ग्रामीण और शिक्षा क्षेत्र को सौगात?

ग्रामीण ढांचे को मजबूत करने और किसानों को राहत देने के लिए नई योजनाओं या मौजूदा योजनाओं के विस्तार की उम्मीद है।

शिक्षा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, नए संस्थानों की स्थापना और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।

 मुख्यमंत्री का भरोसा

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बजट से पहले सोशल मीडिया पर कहा कि यह तीसरा बजट प्रदेश के विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

Back to top button
error: Content is protected !!