दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, ड्रोन सर्वे के बाद BJP नेता सस्पेंड

Chhattisgarh News : दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में शिवनाथ नदी किनारे मक्के की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़े :- UPSC Result 2025: वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक के साथ प्रदेश में अव्वल, 7 युवाओं ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
जानकारी के अनुसार, पार्टी की छवि धूमिल होने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Kiran Singh Deo के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री Dr. Naveen Markandey ने विनायक ताम्रकार के निलंबन का आदेश जारी किया।

इधर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी Mani Shankar Chandra ने बताया कि करीब 5 से 6 एकड़ जमीन में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे क्षेत्र का सर्वे किया गया है और अवैध फसल को नष्ट करने की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित दो अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। (Chhattisgarh News)
वहीं इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के भी मौके पर पहुंचने की सूचना है, जिससे मामला और राजनीतिक रूप से गरमा गया है। (Chhattisgarh News)



