Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग में किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, हिरासत में 8 महिलाएं, संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार

Sex Racket in Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 8 महिलाओं को हिरासत में लिया है, जबकि इस रैकेट को संचालित करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई स्मृति नगर पुलिस और महिला रक्षा टीम की संयुक्त टीम ने की है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 में पिछले दो से तीन महीनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मकान को धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत ने किराए पर लिया था और यहीं से पूरे नेटवर्क को संचालित कर रही थी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में रसोई गैस को लेकर सरकार अलर्ट, CM साय बोले- चिंता करने की आवश्यकता नहीं, जगदलपुर में 34 सिलेंडर जब्त

पुलिस को लंबे समय से इस मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। 10 मार्च की रात पुलिस को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि यहां बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मकान पर छापा मारा। रेड के दौरान पुलिस को कमरे के अंदर कई महिलाएं मिली और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से कुल 8 महिलाओं को हिरासत में लिया, जिनमें से अधिकांश पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं, जबकि कुछ महिलाएं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं। (Sex Racket in Durg)

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि रैकेट संचालिका बाहर से लड़कियों को बुलाकर कमरे में रखती थी और ग्राहकों से सौदा तय होने के बाद उन्हें दो से तीन दिन के लिए अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल, 5,500 रुपए नगद और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इसके अलावा कमरे में हुक्का भी बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और दुर्ग के अमन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। 

CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर के एक मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से रेड कार्रवाई की। मौके से 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास किसी भी तरह की अवैध गतिविधि संचालित हो रही हो तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। (Sex Racket in Durg)

Back to top button
error: Content is protected !!