Google Analytics —— Meta Pixel

वन भूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर जब्त, अवैध लकड़ी परिवहन पर भी कार्रवाई

Forest Department Action: छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्रों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। अवैध कटाई, अतिक्रमण और वन भूमि के दुरुपयोग को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की ओर से सभी परियोजना मंडलों में नियमित दिन-रात गश्त की जा रही है। इसी अभियान के तहत बिलासपुर जिले के कोटा परियोजना मंडल की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध जुताई कर रहे ट्रैक्टर और लकड़ी ले जा रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। 

यह भी पढ़ें:- आज किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी, छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

वन विभाग की गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि परिक्षेत्र भैंसाझार के कक्ष क्रमांक पी-1608 में वन भूमि पर अवैध रूप से जुताई की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से वन भूमि पर जुताई करते हुए पकड़ लिया। वन विभाग ने मौके से हरे रंग का सोल्ड जॉन डीयर ट्रैक्टर जब्त कर लिया। इस मामले में कोरबा के फूलवारीपारा में रहने वाले आरोपी लोरिकराम यादव के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। (Forest Department Action)

अवैध लकड़ी परिवहन करते पिकअप पर कार्रवाई

इसी दौरान गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने भैंसाझार परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी-1604 में अवैध लकड़ी परिवहन का मामला भी पकड़ा। यहां पलाश प्रजाति की दो नग जलाऊ चट्टा लकड़ी को महिंद्रा पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। इस मामले में रतनपुर के आरोपी अमृत लाल धीवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (Forest Department Action)

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक प्रेम कुमार ने वन अपराध के खिलाफ की गई त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए इसी तरह सतर्कता के साथ लगातार कार्रवाई करते रहें। उन्होंने कहा कि वन विभाग गश्त, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और चेक पोस्ट के माध्यम से वनों में अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों को रोकने का कार्य करता है। वन सुरक्षा और वन क्षेत्र के संवर्धन में अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, जिसे भविष्य में गोपनीय प्रतिवेदन में भी उल्लेखित किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!