Chhattisgarh News : खेत में जुए का अड्डा बेनकाब, पुलिस की रेड में 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की जप्ती

Chhattisgarh News : दुर्ग शहर में खेत के बीच चल रहे 52 पत्ती के जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पंचशील नगर मोहलाई इलाके में देर रात हुई इस रेड से इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े :- रायपुर–विशाखापट्टनम हाईवे मुआवजा घोटाला: ED ने 23.35 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचशील नगर मोहलाई में खेत के बीच कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना मुखबिर के जरिए पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। (Chhattisgarh News )
13 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार
रेड के दौरान पुलिस ने 13 आरोपियों को मौके पर ही जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 3 गड्डी ताश, प्लास्टिक की ताल-पट्टी, कंबल और चादर बरामद की गई।
मोबाइल और नगदी समेत 2.97 लाख की जप्ती
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 18 मोबाइल फोन (करीब 1.44 लाख रुपये कीमत) और 1.53 लाख रुपये नगद जब्त किए। इस तरह कुल जप्ती 2 लाख 97 हजार रुपये आंकी गई है।
इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी जुआ या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। (Chhattisgarh News )



