Google Analytics —— Meta Pixel

LPG Crisis : होर्मुज से जंग के बीच भारत की एंट्री, 47,000 टन LPG लेकर पहुंचा ‘नंदा देवी’

LPG Crisis : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ‘नंदा देवी’ नामक एलपीजी टैंकर 47,000 मीट्रिक टन से अधिक द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरकर आने वाला दूसरा बड़ा जहाज है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : खेत में जुए का अड्डा बेनकाब, पुलिस की रेड में 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की जप्ती

इससे एक दिन पहले ‘शिवालिक’ नामक एलपीजी टैंकर 46,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचा था। अधिकारियों के मुताबिक, इस जहाज में मौजूद गैस लगभग 32.4 लाख घरेलू (14.2 किलोग्राम) सिलेंडरों के बराबर है, जो देश की करीब एक दिन की एलपीजी जरूरत को पूरा कर सकती है।

होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित पारगमन

वैश्विक तनाव और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बावजूद दोनों जहाजों का होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरना भारत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कूटनीतिक प्रयासों का असर

गुजरात सरकार के प्रवक्ता और कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत कूटनीतिक संबंधों के चलते यह संभव हो सका है।

आयात पर निर्भर भारत

मुंद्रा बंदरगाह के अधिकारियों के अनुसार, ‘शिवालिक’ जहाज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के लिए एलपीजी लेकर आया था। इसमें से 20,000 मीट्रिक टन गैस मुंद्रा में और 26,000 मीट्रिक टन मंगलुरु में उतारी जाएगी। (LPG Crisis)

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है। देश लगभग 88% कच्चा तेल, 50% प्राकृतिक गैस और 60% एलपीजी आयात करता है। (LPG Crisis)

Back to top button
error: Content is protected !!