Chhattisgarh : शिक्षकों के लिए भी 24 अप्रैल से Summer Vacation घोषित, आदेश हुआ जारी

प्रदेश में संचालित स्कूलों में छात्रों के ग्रीष्मावकाश (Summer Vacation) घोषित करने के बाद अब शिक्षकों को भी ग्रीष्मावकाश मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज इस संबंध जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश (Summer Vacation) संबंधी संशोधित आदेश जारी किया है। यह अवकाश सभी शासकीय शिक्षकों के लिए भी लागू होगा। ग्रीष्मावकाश की अवधि में शिक्षकों के प्रशिक्षण और स्कूलों की प्रशासनिक गतिविधियां यथावत संचालित रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 अप्रैल को राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का आदेश जारी किया था। इस आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे।
बता दें कि सामान्य तौर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 14 जून तक घोषित रहता है, लेकिन गर्मी के कारण बच्चों की तबीयत खराब न हो इसको देखते हुए इस बार 6 दिन पहले 24 अप्रैल से अवकाश घोषित किया गया है।
शिक्षकों की लग रही थी ड्यूटी
24 अप्रैल से अवकाश तो घोषित गया, लेकिन कई सीजी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा रहा था। बताया जाता है कि कुछ शैक्षणिक कार्य लंबित होने के कारण शिक्षकों को अप्रैल के अंत तक स्कूल जाना पड़े सकता था, लेकिन हाल ही में जारी आदेश के मुताबिक शिक्षकों का भी अवकाश 24 अप्रैल से घोषित कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- Vyapam द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी, पढ़ें यह ख़बर



