Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Earth Day: पर्यावरण सरंक्षण के लिए लगाई दौड़, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, डीएफओ सहित 6 सौ से अधिक लोग हुए शामिल

बलौदाबाजार : जिला प्रशासन, बारनवापारा अभ्यारण्य, वन विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज पृथ्वी दिवस (Earth Day) के मौके पर जिला स्तरीय मैराथन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित वनमंडल कार्यालय में सुबह 6.30 बजे अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया गया। साथ ही धावकों के उत्साहवर्धन एवं पर्यावरण (Earth Day) के प्रति जागरूकता संदेश देने जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर डोमन सिंह भी ने दौड़ लगाई गयी।

इस मौके पर संसदीय सचिव एवं विधायक शकुंतला साहू, बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य विक्रांत साहू, कलेक्टर डोमन सिंह, डीएफओ के. आर. बढ़ई उपस्थित रहे।

मैराथन में पुरूष वर्ग में प्रथम पुरस्कार भोज राम साहू, द्वितीय ईश्वर साहू, तृतीय सुनील कुमार साहू एवं महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार कविता निषाद, द्वितीय, नेहा यादव एवं तृतीय विद्या बान्दे ने हासिल किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये, द्वितीय 1100 एवं तृतीय 501 रूपये सहित प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन सहित वन विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होने चाहिए। उन्होंने सोनबरसा नेचर सफारी को और अधिक आकर्षक बनाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें- गणित का सवाल देखकर एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे छात्र, कलेक्टर ने प्रिसिंपल को लगाई फटकार

कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि अब सभी लोग पर्यावरण (Earth Day) सरंक्षण के प्रति अधिक जागरूक हुए है। उन्होंने आगे कहा कि जब कभी भी किसी का जन्मदिन हो या अन्य विशेष मौके हो तो निश्चित ही 2 पेड़ हमें लगाना चाहिए। इस तरह के कार्य को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सोनबरसा नेचर सफारी में पर्यटको के सुविधा विस्तार की दृष्टि से आने वाले समय मे होने वाले कार्यो की जानकारी दी।वनमंडल अधिकारी (DFO) के.आर. बढ़ई ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाने के उद्देश्य एवं उसके इतिहास से अवगत कराया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने डाला गुगली, कलेक्टर ने भी दिखाया अपने बैटिंग का हुनर

सोनबरसा में मैराथन की समाप्ति पर आम लोगों के मनोरंजन के लिए क्रिकेट, फुटबॉल जैसे हल्के फुल्के खेलों का आयोजन किया गया। जिस पर सभी जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने अपना जौहर दिखाया। इस दौरान बड़ा दिलचस्प नजारे देखने को मिले। एक और जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा बॉलिंग कर रहे थे तो दूसरी ओर कलेक्टर डोमन ने बैटिंग कर रहे थे। दोनों प्रोफेशनल खिलाड़ी जैसे अपना खेल खेल दिखाया।

इस दौरान हितेंद्र ठाकुर, विक्रांत साहू ने भी फुटबॉल खेल कर उत्साह वर्धन किया। मैराथन में भाग लेने के लिए 530 लोगों ने ऑनलाइन पंजीयन एवं 140 लोगों ने आन स्पॉट पंजीयन कराया गया। सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट का भी वितरण किया गया। गौरतलब है कि उक्त आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं दीर्घ कालीन परिस्थितिक स्थिरता (जैव विविधता) को पृथ्वी पर बनाये रखने हेतु जन मानस में पारिस्थितिक स्थिरता के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
इस मौके पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, एसडीएम बलौदाबाजार प्रतिष्ठा ममगाईं, बारअभ्यारण्य अधीक्षक आनंद कुदारिया, रेंजर किसाणु चंद्राकर, पवन सिन्हा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!