Raigarh के आमलीडीह में पलटी बस, 30 यात्री घायल एक ही हालत गंभीर

रायगढ़ (Raigarh) से अंबिकापुर के लिए निकली बस आमलीडीह के पास पलट गई. अंबिका ट्रैवल की बस बस स्टैंड से अंबिकापुर के लिए सुबह 9 बजे रवाना हुई थी. रायगढ़ से बीस किलोमीटर दूर जाकर ये बस पलट गई. हादसे के वक्त इस बस में 30 लोग सवार थे.
पुलिस के मुताबिक सुबह 10 बजे आमलीडीह के पास तीखे मोड़ पर ये हादसा हुआ है. ये बस यात्रियों को लेकर अंबिकापुर के लिए निकली थी. लेकिन पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस बस में बैठे 29 लोगों को मामूली चोट आई है. जबकि एक बुजुर्ग की हालत गंभीर है. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल भेजा गया है. फिलहाल दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें-head constable से सहायक उप-निरीक्षक पद पर पदोन्नति पर लागू होगा हाईकोर्ट का आदेश



