Google Analytics —— Meta Pixel

आशिकी का हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद में 40 फीट टॉवर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे चला हंगामा, पढ़े पूरी खबर

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। करीब 40 फीट ऊंचाई पर बैठकर उसने घंटों तक हंगामा किया और कूदने की धमकी देता रहा।

यह भी पढ़े :- हमारी विदेश नीति को हर कोई समझता है मजाक, अमेरिका और इजराइल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे: राहुल गांधी

लुंड्रा थाना क्षेत्र का मामला

घटना Lundra थाना क्षेत्र के छीरोपारा गांव की है। 27 वर्षीय युवक योगेश यादव मंगलवार सुबह अचानक गांव के एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह करीब 40 फीट ऊपर बैठ गया और साफ कह दिया कि यदि उसकी शादी मनपसंद लड़की से नहीं कराई गई तो वह नीचे कूद जाएगा।

4 घंटे तक चला ड्रामा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। सभी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। करीब 4 घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, युवक का गांव की ही एक युवती के साथ कथित प्रेम प्रसंग था। वह पहले भी शादी को लेकर दबाव बना चुका था, लेकिन युवती ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

वीडियो हुआ वायरल

इस दौरान नीचे खड़े लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नीचे उतरते ही हुई कार्रवाई

आखिरकार परिजनों की समझाइश के बाद युवक टॉवर से नीचे उतर आया। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ परेशान करने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

जेल भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह घटना एक बार फिर बताती है कि एकतरफा प्यार और जिद किस तरह खतरनाक रूप ले सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!