Google Analytics —— Meta Pixel

हमारी विदेश नीति को हर कोई समझता है मजाक, अमेरिका और इजराइल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे: राहुल गांधी

Rahul on Foreign Policy: कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी विदेश नीति है। इसे हर कोई एक मजाक समझता है। डोनाल्ड ट्रंप को अच्छी तरह पता है कि प्रधानमंत्री मोदी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। अगर प्रधानमंत्री की छवि खराब होती है तो हमारी विदेश नीति भी खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने संसद में एक बेतुका भाषण दिया। ऐसा लगता है कि वे भारत के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उनका कोई पद नहीं है। लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह तो बस शुरुआत है, जहां एलपीजी और पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं। वे दावा करते हैं कि स्थिति कोविड जैसी होगी, लेकिन वे भूल गए कि कोविड के दौरान कितने लोग मरे और कितनी त्रासदी हुई।

यह भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की PM मोदी से बात, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जताई चिंता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है। अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है। हमारी क्या पोजीशन है? कोई पोजीशन नहीं है लोगों को इसका नुकसान होगा। अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी। अमेरिका और इजराइल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे। इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अगर उन्हें भारत की विदेश नीति, वित्तीय बिल का ज्ञान होता तो जब प्रधानमंत्री बयान दे रहे थे तो उन्हें सदन में रहना चाहिए था। हमारी विदेश नीति है कि जिस समय रूस-यूक्रेन का युद्ध हुआ, उन परिस्थितियों में भी हमारी विदेश नीति के कारण हमें रूस सस्ते तेल देने को तैयार हुआ। आज दुनिया में सिर्फ भारत को ईरान अनुमति दे रहा है, तीन जहाज आ चुके हैं, दो रास्ते में हैं। इस वैश्विक चुनौती में न तेल, न गैस का संकट है। राहुल गांधी को इन चीजों का ज्ञान नहीं है, वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी चाहे जो बोलें, लेकिन दुनिया में जिस तरह से भारत की साख बढ़ी है और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व जिस तरह देश को मिला है, हम कह सकते हैं कि हमारी विदेश नीति हो या कूटनीति हम कामयाब होते जा रहे हैं। भारत चुनौतियों को पार करके देश के नागरिकों के साथ खड़ा है। बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी के बातों को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। इतना बचकाना बयान इनके संवैधानिक पद की गरिमा को गिराता है। देश के पीएम सदन में बोल रहे हैं और राहुल गांधी का ऐसा बयान देना इनकी गंभीरता को बताता है। राहुल गांधी का ये बचपना राष्ट्र के प्रति आपकी पूर्ण समर्पित जिम्मेदारी नहीं होना का आपका बयान परिचायक है। हरियाणा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को अपना चश्मा साफ कर लेना चाहिए। अगर चश्मा पर धूल जमी होगी तो सब कुछ धुंधला दिखाई देगा।

मोदी आज विश्व के चमकते हुए सितारे: विज

विज ने कहा कि पीएम मोदी आज विश्व के चमकते हुए सितारे हैं। सारे विश्व के लोग पीएम मोदी को सम्मान से बोलाते हैं। पीएम ने जो इस देश में करके दिखा दिया है उसको मानना चाहिए चाहे आप विरोध में हो, लेकिन जो सच है उसे स्वीकार करना चाहिए। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी LoP मतलब लीडर ऑफ पाकिस्तान और लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा की तरह बोलते हैं और इसलिए भाजपा और पीएम मोदी विरोध में उतरते उतरते देश विरोध में उतरने से नहीं कतराते और जिस प्रकार से वो विदेश नीति पर भी ओझी राजनीति करते हैं ये दिखाता है उनके लिए देश नहीं, बल्कि परिवार पहले है। राहुल गांधी कहते हैं हमारी विदेश नीति फेल हो चुकी है। तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि केवल ये बता दीजिए शशि थरूर और मनीष तिवारी क्यों कह रहे हैं कि भारत की विदेश नीति बिल्कुल सही है। ये तो आपके सांसद हैं। (Rahul on Foreign Policy )

राजनीति करने के लिए ये समय नहीं: चिराग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी ने बहुत ही स्पष्ट कहा है कि जिस तरह से दुनिया में हालात बने हुए हैं कि ऐसे में एकजुटता कम से कम इस विषय पर दिखाना जरूरी है। आज की तारीख में सरकार जो देश का नेतृत्व कर रही है ऐसे समय में राजनीति करने का ये समय नहीं है। पीएम मोदी ने हर विषय पर स्पष्ट कहा है। हम हर परिस्थिति में आत्मनिर्भर होना है। विपक्ष को हर समय आरोप ही लगाना है तो मुझे लगता है ये गलत लोकतंत्र की सोच है। हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं कोई भी कठिनाई मौजूदा सरकार नहीं आने देगा। भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि आज के हालात किसी से छुपे नहीं है। मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद दूंगी कि उनकी कूटनीति के कारण हमारे तेल के टैंकर भारत पहुंचे हैं। यह प्रधानमंत्री की दूर्दर्शिता का कारण है कि हम आत्मनिर्भर बनें।

लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए केंद्र अलर्ट: देवड़ा

शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने दोनों सदनों के माध्यम से देश के आम नागरिकों को संबोधित किया और एक तरह से उनके संबोधन के द्वारा जनता को आश्वस्त किया कि जो युद्ध का माहौल है, ऐसे में भारतीयों को सुरक्षित रखने, लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए केंद्र सरकार अलर्ट है। महाराष्ट्र की ओर से मैं कहता हूं कि प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं। विपक्ष का काम आलोचना करना है लेकिन वे हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने लगते हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इजराइल, अमेरिका, ईरान युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की है। इसके कारण पूरी दुनिया में जो पेट्रोल, गैस की कमी हो रही है उसमें प्रधानमंत्री ने मेड इन इंडिया पर जोर दिया है। (Rahul on Foreign Policy)

Back to top button
error: Content is protected !!