Google Analytics —— Meta Pixel

युवक ने शादीशुदा प्रेमिका पर किया ब्लेड से हमला, फिर हाईटेंशन तार छूकर दे दी जान

Attack on Married Girlfriend: महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के गढ़फुलझर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। युवक ने अपनी विवाहित प्रेमिका पर ब्लेड से हमला किया और बाद में आत्महत्या कर ली। दरअसल, ओडिशा के कांदाडोगर में रहने वाले 25 साल के राजेश बारिह ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका पर ब्लेड से हमला किया और इसके बाद खुद भी हाईटेंशन लाइन को पकड़कर आत्महत्या कर ली। घायल महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:- भारत के लिए खुला होर्मुज का रास्ता, इंडियन नेवी जहाज तैनात, फारस की खाड़ी में 20 भारतीय जहाज सुरक्षित

जांच में सामने आया कि राजेश का पिछले एक साल से ओडिशा के चमरडीह गांव की महिला के साथ प्रेम संबंध था। महिला की शादी सिर्फ 13 दिन पहले ओडिशा के एक अन्य शख्स से हुई थी। शादी के बाद महिला अपने पति के साथ मायके गढ़फुलझर नवरात्रि मेला देखने आई थी। इसी दौरान राजेश भी अपने रिश्तेदार के घर गढ़फुलझर में था। शुक्रवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच महिला के बुलावे पर राजेश उसके घर के बाहर पहुंचा, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर राजेश ने शेविंग ब्लेड से महिला के गले पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद राजेश पास ही लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया और हाईटेंशन लाइन को पकड़कर अपनी जान दे दी। 

घटना की सूचना मिलने पर बसना पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि मृतक और महिला के बीच पिछले संबंधों और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। यह घटना प्रेम विवाद में नियंत्रण खोने की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है। प्रेम और जुनून की यह त्रासदी पूरे इलाके में गहरी छाप छोड़ गई है। जहां एक तरफ घायल महिला अपने जीवन के लिए जूझ रही है, वहीं मृतक युवक की आत्महत्या ने स्थानीय लोगों को सदमे में डाल दिया है। (Attack on Married Girlfriend)

Back to top button
error: Content is protected !!