Google Analytics —— Meta Pixel

भारत के लिए खुला होर्मुज का रास्ता, इंडियन नेवी जहाज तैनात, फारस की खाड़ी में 20 भारतीय जहाज सुरक्षित

Situation of India: मिडिल ईस्ट में बढ़ती तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारत ने अपने पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर दी है। होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए पेट्रोलियम ले जा रहे दो और मर्चेंट जहाज गुजर रहे हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए इंडियन नेवी तैनात हैं। जल्द ही और जहाजों के आने की उम्मीद है। सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और नागरिकों को अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दे रही है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भारत के लिए होर्मुज का रास्ता खुला है। इस समय वहां 5 देशों के जहाज ही आवाजाही कर रहे हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। यह हमारी बड़ी कूटनीतिक जीत है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने नहीं दी जाएंगी। 

यह भी पढ़ें:- देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, केंद्र सरकार ने किया अफवाहों का खंडन

केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया की बदलती परिस्थितियों के बारे में प्रेस वार्ता की, जिसमें पेट्रोलियम, पोत परिवहन, विदेश और सूचना मंत्रालयों के अधिकारी मौजूद थे। डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया है। विमानन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर 29.5 रुपये प्रति लीटर का शुल्क लागू है। पेट्रोल पर वर्तमान में कोई निर्यात शुल्क नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है। सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के स्टॉक के साथ काम कर रही हैं। एलपीजी उत्पादन में 40 प्रतिशत वृद्धि की गई है। देशभर में पेट्रोल पंप और एलपीजी वितरक सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।

लगभग 540 भारतीय नाविक सुरक्षित

केंद्र सरकार ने कहा कि घरेलू पीएनजी और सीएनजी को 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को औसतन 80 प्रतिशत आपूर्ति दी जा रही है। वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन अब संकट-पूर्व स्तर के 70 प्रतिशत तक पहुंच गया है। नागरिकों से डिजिटल माध्यम से बुकिंग करने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। फारस की खाड़ी में मौजूद 20 भारतीय जहाज पूरी तरह सुरक्षित हैं। लगभग 540 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। भारतीय मिशन और दूतावास 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों की मदद कर रहे हैं। अब तक 4,75,000 भारतीय यात्री सुरक्षित रूप से भारत लौट चुके हैं। (Situation of India)

अबू धाबी में एक भारतीय नागरिक की मौत

सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि अबू धाबी में हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई, परिवार को संवेदना दी गई। छात्रों की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े, इसके लिए बोर्ड और मिशनों के साथ समन्वय जारी है। भारत सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की है। देश में ईंधन की कमी नहीं है और स्थिति पर लगातार निगरानी जारी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। अफवाहों से बचें, डिजिटल बुकिंग करें और दैनिक जीवन में ऊर्जा बचत पर ध्यान दें। सरकार हर कदम पर नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। (Situation of India)

केंद्र सरकार की लोगों से सलाह

  • अफवाहों पर विश्वास न करें।
  • पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है।
  • जरूरत से अधिक खरीदारी और भीड़भाड़ से बचें।
  • वैकल्पिक ईंधन जैसे पीएनजी और इलेक्ट्रिक/इंडक्शन कुकटॉप का उपयोग करें।
  • ऊर्जा की बचत करें और जिम्मेदारी से उपयोग करें।
Back to top button
error: Content is protected !!