Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, लोकसभा में कांग्रेस-भाजपा में तीखी बहस

Congress on Shah Statement: लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा कि यह वो पार्टी है, जो हर चीज के लिए दूसरों को दोषी ठहराते हैं। जब 2004 से 2014 तक UPA सरकार थी, उस समय व्यवस्थित रूप से काम शुरु हुआ था कि कैसे इस रेड कॉरिडोर को खत्म करना है और इसके लिए बहुत लंबी स्कीम बनी थी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि जब से ये सरकार बनी है कोई नेहरू जी की बात करता है कोई इंदिरा गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी की बात करते हैं और कांग्रेस की बात करते हैं हर नेता भाषण शुरू करने से पहले कांग्रेस की बात करता है कि उनके समय ये था और आप ये क्यों नहीं बात करते कि देश आजाद कराने में कांग्रेस पार्टी ने अपना योगदान डाला।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर को किया नक्सलमुक्त घोषित, भूपेश सरकार और कांग्रेस को जमकर घेरा

उन्होंने कहा कि इस देश में जो सब कुछ जो खड़ा किया वो कांग्रेस पार्टी में खड़ा हुआ। ये सारी दुनिया जानती है और आप कह रहे है कि नक्सलवाद आपने खत्म कर दिया। मुझे लगता है कि कम हुआ है। उन्हें जारा सोच समझ के बाते बोलनी चाहिए। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि नक्सलवाद या कोई और बात हो इनका तो एक ही मकसद रह गया है। केरल और बंगाल में चुनाव होने वाले है तो इसलिए ये ऐसी बाते बोलते हैं। ये कोई बड़ी बात नहीं है इन्हें सिर्फ चुनाव दिखता है। कांग्रेस सांसद सप्तगिरी शंकर उलाका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए बहुत सारे कदम उठाए थे, जिसने नक्सलवाद की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का काम किया। भाजपा वाले काफी हद तक UPA सरकार की नीति का पालन कर रहे हैं। (Congress on Shah Statement)

कांग्रेस संचार प्रमुख ने बताया झूठ

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गृहमंत्री ने देश की संसद में सफेद झूठ बोला हैं। गृहमंत्री अमित शाह कमसे कम 6 बार छत्तीसगढ़ आकर पहले बोल चुके हैं कि भूपेश बघेल सरकार नक्सलवाद के मामले में बेहतर काम कर रही है और आज अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, ये दुर्भाग्यजनक है। वहीं भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि 60 साल में वे नक्सलवाद को खत्म नहीं कर पाए और पीएम मोदी की सरकार ने 12 साल में ही नक्सलवाद को खत्म कर दिया और आज पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है कि हमारी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया। सभी को बधाई। भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार और गृह मंत्री ने जो वादा किया था कि हम नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ देंगे। आज नक्सलवाद को खत्म कर दिया गया है। यह बहुत अच्छी खबर है। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि नक्सलवाद को खत्म कर दिया गया है। मैं इसके लिए सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं कि उनकी काबिलियत से, गृहमंत्री के विजन से यह कामयाबी मिली है। देश नक्सल मुक्त हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!