Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलवाद पर सियासी घमासान, पूर्व CM भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी चुनौती

Bhupesh on Amit Shah: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलवाद को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नक्सली मामले में बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जो कुछ कहा वह सरासर झूठ है, जिन पांच साल हमारी सरकार रही उसमें नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठकें हुईं। इन बैठकों में राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहे, लेकिन इन बैठकों में केंद्र सरकार ने यह आपत्ति कभी नहीं की थी कि कोई राज्य नक्सलियों को बचा रहा है। मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं कि हमारी सरकार की कार्रवाइयों पर केंद्र सरकार की किसी आपत्ति का कोई प्रमाण हो तो उसे सार्वजनिक करें।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर को किया नक्सलमुक्त घोषित, भूपेश सरकार और कांग्रेस को जमकर घेरा

बघेल ने कहा कि अगर तब आपत्ति नहीं की तो आज यह सब क्यों कहा आपने ? नक्सली मामले में राजनीति मत कीजिए। आप नक्सलियों से लड़ रहे हैं तो हम भी उनसे लड़ रहे थे। आप अपनी पीठ बेशक थपथपाइए अमित शाह जी, लेकिन हमारी पीठ पर पैर रखकर ऊंचा उठने की कोशिश मत कीजिए। गिर जाएंगे। अगर हमारी सरकार ने बस्तर के सुदूर इलाकों तक कैंप न बनाए होते तो आज जो ऑपरेशन आप कर सके वो हरगिज संभव नहीं होती। याद रखिए कि भाजपा से बड़ी पीड़ा हमने झेली है। हमने अपने वरिष्ठ नेताओं को नक्सली हमले में गंवाया है। उसी नक्सली हमले में जिसकी जांच भाजपा नेताओं ने नहीं होने दी। (Bhupesh on Amit Shah)

डिप्टी CM विजय शर्मा ने किया पलटवार

इस पर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य की सरकार दोनों ने पूर्ण इच्छा शक्ति के साथ नक्सलवाद के कैडर को समाप्त करने का काम किया है। लोकसभा में इसकी चर्चा हुई और उसमें सभी बातें रखी गईं। कांग्रेस की सरकार ने समझौतापूर्ण तरीके से नक्सलियों के साथ काम किया था। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में गृहमंत्री अमित शाह ने जिस रणनीति और तीव्रता के साथ काम किया और हमने देखा है कि पूरा छत्तीसगढ़ आज शांत है, नक्सल मुक्त है। राजनांदगांव सांसद भाजपा सांसद संतोष पांडे ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 40 सालों से नक्सलवाद के कैंसर को जड़ से कांटने का काम किया है। पहले 182 ऐसे जिले थे, जो कि नक्सलवाद से प्रभावित थे। नक्सलवाद समाप्त करना बहुत बड़ी बात है।

Back to top button
error: Content is protected !!