Google Analytics —— Meta Pixel

वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों का आंकड़ा 23 पहुंचा, इलाज के दौरान एक और श्रमिक की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। रविवार को रायपुर के कालड़ा अस्पताल में उपचार के दौरान एक और घायल श्रमिक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े :- चारधाम यात्रा का आगाज: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, जानें कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर का इलाज कालड़ा अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से कई मजदूर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है।

लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। शुरुआत में मृतकों की संख्या कम थी, लेकिन समय के साथ इसमें लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

घायलों की हालत नाजुक

अस्पतालों में भर्ती कई घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और बेहतर उपचार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

हादसे के बाद औद्योगिक सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, मृतकों के परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!