Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में बड़ा हादसा टला: IAS अधिकारी ऋचा शर्मा 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसीं

रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में आज सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं।

यह भी पढ़े :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज: अजय चंद्राकर का कांग्रेस-टीएमसी पर तीखा हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 6:30 बजे वे जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। लिफ्ट के अंदर रोशनी और वेंटिलेशन की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई और उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी।

बताया जा रहा है कि उन्होंने मोबाइल के जरिए अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल मदद पहुंची। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। बाहर निकलने के बाद उनकी हालत कुछ समय तक असहज बताई गई।

इस घटना के बाद करेंसी टावर की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लिफ्ट खराब होने की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने अब तक कोई ठोस सुधारात्मक कदम नहीं उठाया है।

गौरतलब है कि इस बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में कार्यालय और दुकानें संचालित हैं। सातवीं मंजिल पर जिम होने के कारण यहां रोजाना लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में सीमित लिफ्ट और आपातकालीन सुविधाओं की कमी ने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है।

अब नगर निगम, फायर सेफ्टी विभाग और संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!