Google Analytics —— Meta Pixel

‘बंगाल में खिलेगा कमल’: अरुण साव बोले – असम-पुडुचेरी में सरकार पक्की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आगामी चुनावों को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में आने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में बस पलटी: 50 से अधिक यात्री थे सवार, कई घायल; राहत-बचाव जारी

साव ने कहा कि असम और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनना तय है। वहीं पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार वहां सत्ता परिवर्तन के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं और जनता बदलाव के मूड में है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी सरकार जनता के हितों की बजाय घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी नजर आती है। साव ने कहा कि जनता इस बार इसका जवाब वोट के जरिए देगी और “बंगाल में कमल खिलेगा”।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 4 मई को आने वाले चुनाव परिणाम देश की राजनीतिक दिशा तय करेंगे। उनके मुताबिक, पांच राज्यों में भाजपा के पक्ष में मजबूत रुझान देखने को मिल रहा है और पार्टी को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।

इसी दौरान प्रदेश में महंगाई को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए साव ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों से भटककर बेबुनियाद राजनीति कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत में महंगाई कई देशों की तुलना में नियंत्रित है।

साव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से स्थिर बना हुआ है।

इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक ओर भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस महंगाई और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने में जुटी है। अब सभी की नजरें आगामी चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!