रायपुर में सराफा कारोबारी के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर फरार हुए बदमाश

Robbery in Raipur: राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम बाइक सवार 2-3 बदमाशों ने सराफा कारोबारी के मैनेजर पर डंडे और तलवार से हमला कर करीब 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। गंभीर रूप से घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र के तिल्दाडीह मोड़ के पास की है। पीड़ित टीकाराम शर्मा विनायक ज्वेलर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, जो मंगलवार शाम एक ब्रांच से जेवरात लेकर दूसरी ब्रांच की ओर जा रहा था। इसी दौरान करीब शाम 7 बजे आंधी-बारिश के कारण वह रास्ते में रुक गया। जैसे ही मौसम थोड़ा शांत हुआ और वह आगे बढ़ने लगा, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें:- पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचा आरोपी, दो सालियों पर चलाई गोली, एक की मौत
बदमाशों ने टीकाराम शर्मा के सिर पर तलवार से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। बैग में करीब 350 ग्राम सोना, 10 किलो चांदी और लगभग 40 हजार रुपए कैश थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह वारदात सुनियोजित लग रही है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों को मैनेजर के रूट और समय की पहले से जानकारी थी। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(Robbery in Raipur)
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल



