Google Analytics —— Meta Pixel

Rajnandgaon rape case : पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार, हिरासत में 17 वर्षीय लड़का

Rajnandgaon rape case :छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार (Rajnandgaon rape case) के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। आरोपी लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बालिका जब शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी तब लड़का वहां पहुंचा और चॉकलेट देने के बहाने उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि जब बालिका रोने लगी तब बालिका की मां और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला वहां पहुंची। वहीं बालिका ने भी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और लडके को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाल संरक्षण किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया था जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Crime in Bilaspur: पेड़ से उल्टा लटकाकर की युवक की पिटाई, नाबालिग सहित पांच आरोपी पकड़े गए

Back to top button
error: Content is protected !!